ED क्या होता है | ed full form | What is ED in Hindi | Divya-Article

ED क्या होता  है , शक्तियाँ और कार्य , पूरा नाम |  E.D means, Department , work , function , offices , right and power | 


प्रणाम !! आप सभी का स्वागत है इस नए ब्लॉग में आज हम आपको एक ऐसी जांच एजेंसी के बारे में बताने जा रहे है जो बड़े बड़े लोगो या बड़ी हस्तियों की कमाई व संपत्ति पर सवाल उठाती है और उनको सजा भी दिलवाती है .

 आपने इसका नाम जरूर सुना होगा , तब आप सोचते होंगे - यह ED क्या होता है ,फुल फॉर्म , इसकी शक्तिया , कार्य , ऑफिस , विभाग आदि के बारे में आपको जानने को मिलेगा। 

 E.D  क्या होता है - What is ED in Hindi 

E D  एक जांच एजेंसी है , जो भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत काम करती है। इनका मुख्य रूप से काम होता है , वित्तीय अपराध पर नज़र रखना , विदेशी मुद्रा का लेन - देन , काले धन को वैध बनाना , और आय से अधिक संपत्ति की जांच व नज़र रखना। 

  • यह भारत में भु संपत्ति से जुड़े मामलो पर भी जांच करती है 
  • इसमें सभी अधिकारी आईएएस या आईपीएस रैंक के अधिकारी होते है। 
  • इसकी स्थापना 1 मई , 1956 में की गयी थी। 
  • आज यह एक्ट FERA ,1973 और FEMA 1999 के अंतर्गत काम करती है। हम आगे समझेंगे कि FERA और FEMA Act क्या है। 

नोट : इसकी स्थापना करने का कारण : भारत में आर्थिक कानून को लागू करने व आर्थिक अपराध से लड़ने के लिए इसका गठन आज़ादी के 9 साल बाद ही कर दिया गया था। 

 E.D का पूरा नाम | ed full Form 

ED का पूरा नाम - Enforcement Directorate इसे हिंदी में  प्रवर्तन निदेशालय भी कहा जाता है  

इसे अन्य नाम से भी जाना जाता है - Directorate General of Economic Enforcement .


ED का अधिकार क्षेत्र : 

  1. Act  ( FERA  1973 और FEMA 1999 ) ED को सभी प्रकार की वित्तीय जांच करने का अधिकार प्रदान करती है। 
  2. भारत सरकार ने  ED को पूरी छूट दी है कि विदेशी मुद्रा अधिनियम का उल्लंघन करने पर उसकी जांच करना और अपराध पाने पर दंड दिलाना। 
  3. Money laundering के केस में पाए गए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर केस चला सकती है और उसकी जांच , गिरफ़्तारी व जब्त करने की पूरी छूट है। 
ED का कार्य क्षेत्र : 
  1. भारत सरकार द्वारा लागू किये गए 2 कानून को पूर्ण रूप से लागू करवाना १. FEMA और PMLA ,2002 और The Fugitive Economic Offenders Act, 2018 (FEOA) 
  2. FEMA और PMLA  का उल्लंघन करने पर किसी भी व्यक्ति पर केस फाइल कर जांच कर सकती है। 
  3. अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन और विदेशी मुद्रा से जुड़े मामले इसके प्रमुख कामों में से एक है।                            
  4. भारत के व्यक्तियों की विदेशी संपत्ति की जांच कर सकती है।                                                        
  5. फेमा उल्लंघन के तहत यह आपकी संपत्ति भी जब्त कर सकते है। 

ED का कार्यालय : 

  • ED का हेड ऑफिस या मुख्य कार्यालय दिल्ली में स्थित है 
  • इसके नीचे  देशभर में  5 क्षेत्रीय  ऑफिस भी है जो कि   मुंबई , चेन्नई , कोलकाता , चंडीगढ़ और दिल्ली में है । क्षेत्रीय  ऑफिस  के हेड को - स्पेशल डायरेक्टर ऑफ़ एनफोर्समेंट  कहा जाता है।     
  • इसके  नीचे 10 जोनल ऑफिस भी है जो कि मुंबई,  दिल्ली , चेन्नई, कोलकाता , अहमदाबाद ,  बैंग्लोर , लखनऊ , चंडीगढ़ , हैदराबाद,  कोची में स्थित है। जिसके हेड को डिप्टी डायरेक्टर कहा जाता है। 
  • इसके निचे 11 सब जोनल ऑफिस है जो कि जयपुर , जालंधर , श्रीनगर , वाराणसी , गुवाहाटी , कालीकट , इंदौर , नागपुर , पटना , भुवनेश्वर व  मदुरई में स्थित है। 

ED की शक्तिया | POWER OF ED : 

  • ED किसी भी स्थान या व्यक्ति की जांच कर सकती है और संदिग्ध पाए जाने पर गिरफ्तार , संपत्ति जब्त या मुकदमा दायर कर सकती है। 
  • आप सीधा ED तक नहीं पहुंच सकते है लेकिन विदेशी मुद्रा और काले धन को वैध बनाने से जुडी जानकारी की शिकायत इस निदेशालय के एड्रेस पर भेज सकते है। 
  •  FEMA और PMLA  के उल्लंघन के केस को भी पहले पुलिस या कोई अन्य एजेंसी में पहले दर्ज करना होगा। उसके बाद ही ED उस पर जांच कर सकती है। 
ED से जुडी अन्य जानकारियां :
  • ED को शुरुवात में आर्थिक मामलो के विभाग में  एक एनफोर्समेंट यूनिट के रूप किया गया था। 
  • उस समय इसका काम सिर्फ लेनदेन  नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन को देखना था। 
  • 1957 में इसका नाम बदल कर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट कर दिया गया। 
  • इसमें अफसर की भर्ती कस्टम , पुलिस , आयकर विभाग से की जाती है और सभी ऑफिसर आईएएस या आईपीएस  रैंक के अदिकारी रहते है। 

List of Enforcement Directorate commissioner - Headquarter


यह नीचे ED हेड क्वार्टर के कमिश्नर के नाम - जो कि ed की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है। 

    Name                  Designation               
             Sanjay kumar mishra                            Director of Enforcement             
              Rahul Navin                      Special Director
            Sonia Narang                     Additional Director
           Monika Sharma                 Additional Director
          Satyabrata Kumar                  Additional Director
             Ranjan Prakash                   Joint Director
            Rohit Dwivedi                     Joint Director
                 Kapil Raj                   Joint Director

-- यह जानकारी ed की आधिकारिक वेबसाइट - https://enforcementdirectorate.gov.in/  से ली गयी है। 

निष्कर्ष : आशा करता हूँ आपको ED क्या होता है यह पूरी तरह से समझ आया होगा और अगर कोई और भी टॉपिक के बारे में जानना चाहते हो तो आप निचे कमेंट में सुझाव दे सकते है। 

@ धन्यवाद !!!

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.