Zombie fire क्या है | Zombie Fire kya hota hai | Divya-Article

Zombie fire क्या है , इसके कारण , प्रभाव , और ज़ोंबी फायर साइकिल | Zombie Fire Meaning , Reason and Effect And Zombie fire Cycle .


आप सभी जंगलो में आग लगने की घटना को रोज़ सुनते होंगे , और यह आग महीनों महीनों तक ऐसे ही जलती रहती है , लेकिन ये जंगलो की आग बर्फ वाले क्षेत्रो में भी लग जाती है और अभी आर्कटिक रीजन के जंगलो में भी आग लग जाती है और आर्कटिक रीजन में फारेस्ट फायर के साथ Zombie fire Cycle का नाम ज़रूर आता है।

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से Zombie fire के बारे में सम्पूर्णः जानकारी प्राप्त करने वाले है ,इसके कारण , प्रभाव , और ज़ोंबी फायर साइकिल। आदि कृपया आर्टिकल अंत तक पढ़े।


Zombie fire क्या है | What is Zombie fire


जोंबी फायर , जंगल की आग का एक ऐसा स्वरूप है , जो जमीन के ऊपर तो आग बुझ जाती है लेकिन अंदर वह लंबे समय तक जलती रहती है और दोबारा गर्मियों के मौसम आते ही आग ऊपर आ जाती है और दोबारा से जंगल की आग का कारण बनती है इसे ही जोंबी फायर कहते हैं।

  • आर्कटिक के टुंड्रा क्षेत्र के जंगलों में आग का प्रमुख कारण भी यही है जोंबी फायर हैं।
  • वह आग जमीन अंदर बुझती नहीं है और बाद में यही आर्कटिक रीजन में आग का कारण बनती है।
  • जब बाहर के क्षेत्र का मौसम गर्म होता है, तो वह आग पुनः जीवित होकर बाहर आग का कारण बनती है।
  • यह मुख्यतः इन  क्षेत्रो में पाई जाती है : - रूस , कन्नडा , और अलास्का। 

कार्बन पीट : कार्बन पीट , धरती की वह कार्बनिक परत होती है , जो अधिकांश रूप से पेड़ पौधों के कार्बनिक पदार्थ से बनी होती है।

नोट :

  1. विशेषज्ञों के अनुसार दिन-ब-दिन आर्कटिक में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और यह ऐसे क्षेत्रों में बढ़ रही हैं जहां आग लगने की कोई संभावना भी नहीं है क्योंकि वहां का जलवायु बहुत अधिक ठंडा रहता है। .
  2. आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में आर्कटिक गोले के ऊपर की ओर जोम्बी फायर का विस्तार हुआ है।
Zombie fire in hindi


इसे ज़ोंबी फायर क्यों कहते है ?

इसे जोम्बी फायर इसलिए कहते हैं क्योंकि यह एक बार मुर्दा होकर दोबारा जिंदा हो जाते हैं ,जमीन के अंदर उपस्थित कार्बन पीट , इंधन का काम करती है और इसका उपयोग करके यह आग जमीन के अंदर लंबे समय तक जिंदा रहती हैं।

बर्फ की ऊपरी परत को पर्माफ्रॉस्ट ( permafrost ) कहते है , जो गर्मियों के मौसम में जब बर्फ पिघल जाती है तो अंदर की आग बाहर की वनस्पतियों के संपर्क में आकर जंगल की आग का रूप ले लेती है।

जोंबी फायर के कारण -

  1. क्षेत्र में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रहे हैं और इनकी स्वरूप में भी बदलाव आया है कि वर्ष 2019 के दौरान इन क्षेत्रो का तापमान भी बड़ा है , सर्दियों और बसंत के तापमान सामान्य से अधिक रहें .
  2. वर्ष 2020 , में भी साइबेरिया में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई थी और साथ ही इस क्षेत्र में एक गंभीर प्रकार की हीट वेव भी दर्ज की गई है।
  3. इसका एक कारण यह भी हो सकता है, लाइटनिंग स्ट्राइक ( बिजली का गिरना ) और मानव क्रिया।

जोंबी फायर के प्रभाव

  • आर्कटिक क्षेत्र में लगातार आग की घटनाओं के कारण , यह वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी का कारण बन सकता है।
  • तापमान बढ़ने के कारण , क्षेत्र में मौजूद जल निकाय ( वाटर बॉडी ) की कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने की क्षमता भी कम हो जाएगी , ( यह जल निकाय - कार्बन  सिंक के रूप में काम करते हैं यह प्रतिवर्ष 58 मेगा टन कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है )            
  • आर्कटिक सर्किल में आग लगने की घटनाएं में बढ़ोतरी देखी गई है और जिस कारण से ज्यादा  कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन हो रहा है और ग्लोबल वार्मिंग हो रही है और तापमान भी बढ़ रहा है जो कि जोंबी फायर को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। 

जोंबी फायर इन क्षेत्रों में पाई जाती हैं। 

जोंबी फायर मुख्यतः इस क्षेत्रो में पाई जाती है : - रूस , कन्नडा , और अलास्का। 

कोई भी फॉरेस्ट फायर इन रीजन में भारी बर्फबारी की कारण से बुझ जाती है , लेकिन यह जमीन के अंदर जलती रहती है और दोबारा गर्मियों के मौसम आते ही आग ऊपर आ जाती है और दोबारा से जंगल की आग का कारण बनती है इसे ही जोंबी फायर कहते हैं।

जोंबी फायर का आदर्श महीना :

ज़ोंबी फायर का मुख्य महीना गर्मियों का है : जुलाई से अक्टूबर का होता है जो कि गर्मियों का है और जुलाई अगस्त का महीना ज्यादा सक्रिय रहता है।

जोंबी फायर साइकिल - Zombie Fire Cycle क्या है।

वह प्रक्रिया है जिसमें एक बार आग लगने के बाद वह दोबारा जमीन के अंदर दफन हो जाती है और वह अंदर ही अंदर आग फैलती रहती है और ज्यादा से ज्यादा पीट जलने से और इसी दौरान उसमें से बहुत सारे कार्बन डाइऑक्साइड गैस , मीथेन आदि निकलती रहती हैं

हमारे वातावरण की कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन गैस का उत्सर्जन ही ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनती है और इस कारण से पृथ्वि पर वैश्विक तापमान बढ़ता है जिससे ज्यादा पर्माफ्रॉस्ट पिघलती है और इस बार बढे हुए एरिया में भी जोंबी फायर बढ़ने की संभावना रहती है और ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र इसकी संरक्षण में आता रहता है।

इसी को जोंबी फायर साइकिल कहते है , यह स्वयं ही बढ़ने का कारण है। 

 

निष्कर्ष : नमस्कार दोस्तों , बड़ी ख़ुशी हुई कि मेरा काम इस आर्टिकल के माध्यम से आप के कुछ काम आ सका और आपके जीवन में मैं कोई वैल्यू जोड़ सका। 

आशा करता हूँ आपके सारे प्रश्नो के जवाब मिल गए होंगे , अगर कोई भी प्रश्न है तो जरूर पूछे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.